उत्तर प्रदेश का नाम कितनी बार बदला, पहले UP की फुल फॉर्म क्या होती थी | GK IN HINDI

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कुछ शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए। इसे लेकर काफी चर्चाएं हुई। सबसे अच्छी बात यह थी कि लोगों ने इतिहास का अध्ययन किया। सोशल मीडिया पर बहस के दौरान कुछ लोगों ने जानने की कोशिश की कि जो नाम परिवर्तन किए जा रहे हैं उनके पीछे कहानी क्या है। बड़ी मजेदार बात यह है कि उत्तर प्रदेश का नाम भी कई बार बदला गया। इसकी सीमाओं में भी परिवर्तन हुआ और इसकी राजधानी भी बदली गई। 

सबसे पहले उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था

दरअसल आज जो उत्तर प्रदेश दिखाई देता है सन 1950 से पहले वह अस्तित्व में ही नहीं था। सन 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। उससे पहले इस भूभाग को उत्तर प्रदेश युनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। 

आगरा प्रेसिडेंसी के नाम से पुकारा गया

विभिन्न उत्तर भारतीय वंशों 1775, 1798 और 1801 में नवाबों, 1803 में सिंधिया और 1816 में गोरखों से छीने गए प्रदेशों को पहले बंगाल प्रेज़िडेन्सी के अन्तर्गत रखा गया, लेकिन 1833 में इन्हें अलग करके पश्चिमोत्तर प्रान्त (आरम्भ में आगरा प्रेज़िडेन्सी कहलाता था) गठित किया गया। 

दो प्रांतों को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया

1856 ई. में कम्पनी ने अवध पर अधिकार कर लिया और आगरा एवं अवध संयुक्त प्रान्त (वर्तमान उत्तर प्रदेश की सीमा के समरूप) के नाम से इसे 1877 ई. में पश्चिमोत्तर प्रान्त में मिला लिया गया। 1902 ई. में इसका नाम बदलकर संयुक्त प्रान्त कर दिया गया।

UP का मतलब पहले उत्तर प्रदेश नहीं, यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध होता था 

सन 1902में नार्थ वेस्ट प्रॉविन्स का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया। साधारण बोलचाल की भाषा में इसे यूपी कहा गया। सन् 1920में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से लखनऊ कर दिया गया। प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक न्यायपीठ स्थापित की गयी।

उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस कब है

1950 में नए संविधान के लागू होने के साथ ही 12 जनवरी सन 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और यह भारतीय संघ का राज्य बना। उत्तर प्रदेश का अधिकतम हिस्सा अवध राज्य के अधीन था। अवध यानि आज का मध्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा। इस हिस्से में लखनऊ से फैजाबाद तक का भूभाग आता था।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !