चेहरे की चर्बी कैसे घटाएं | Home Remedies for Facial Fat

चेहरे की चर्बी या गलोंं का मोटापा, पेट के मोटापे से कहीं ज्यादा खतरनाक होता है। कई बार आपने देखा होगा किसी व्यक्ति का चेहरा उसके शरीर से काफी भारी नजर आता है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे चेहरा उस शरीर का हिस्सा ही नहीं है जिस पर वह दिखाई दे रहा है। शरीर का मोटापा कम करने के लिए तो बहुत सारे तरीके हैं लेकिन गालों पर चर्बी बढ़ जाए तो उसे किसी जिम में जाकर कम नहीं किया जा सकता। हम आपको कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं जिससे चेहरे की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलेगी: 

ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीएं। क्योंकि पानी हमें हाइड्रेट रखता है। इतना ही नहीं ये टॉक्सिन्स को हटाने में भी मदद करता है।
कुछ लोग सुबह लेट उठते हैं जिसके कारण नाश्ता नहीं कर पाते हैं। ये फैटी होने का सबसे बड़ा कारण है। इसके लिए रोज़ाना हेल्दी ब्रेकफास्ट ज़रूर करें। इससे आपकी मेटाबोलिज्म तेज़ी से काम करती है।
खाने में नमक का सेवन कम करें। क्योंकि नमक में मौजूद सोडियम शरीर से पानी को बाहर नहीं जाने देता जिससे शरीर फूलने लगता है। इसलिए नमक का सेवन कम करें।

नींद की कमी के कारण भी चेहरे पर फैट जमा होने लगता है। इसलिए रोज़ाना 6 से 8 घंटे की नींद ज़रूर पूरी करें। इससे ब्लड का सर्कुलेशन ठीक रहता है। जिससे शरीर पर फैट जमा नही होता है। 
एक सामान्य सी बात यह है कि चर्बी शरीर के किसी भी हिस्से में बढ़ सकती है। चर्बी हमेशा खतरनाक होती है। इसे नष्ट करना ही उचित है। नष्ट करने के लिए शारीरिक श्रम अनिवार्य है।

1. फेश का फैट कम करने के लिए फिश फेस एक्सरसाइज

फिश फेस एक्सरसाइज करने से चेहरे का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए गालों को अंदर की तरफ खीचें। अब होंठों को बाहर की तरफ निकाल दें। एेसा करने पर आपका चेहरा मछली की तरह दिखाई देने लगेगा। फिश फेस एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 10 बार करें। लगातार इसको करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

2. फेश का फैट कम करने के लिए किसिंग द स्काई एक्सरसाइज

चेहरे का फैट कम करने और डबल चीन से छुटकारा पाने के लिए किसिंग द स्काई एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक जगह पर सीधा बैठ जाएं। अब अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुका लें। आंखों को बंद करके लिप्स को ऐसे बनाएं जैसे आप किसी को किस कर रही हो। तकरीबन 10 सैकिंड के लिए इस एक्सरसाइज को करें।

3. फेश का फैट कम करने के लिए माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज

माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज को करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होने लगता है जिससे चेहरे का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को दिन में 10 बार करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !