चमत्कार: सागर की एक सरकारी दीवार ने दिन में तीन रूप बदले | SAGAR MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के संभागीय मुख्यालय सागर शहर की एक दीवार इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल यह चमत्कारी दीवार है। यह दीवार रूप बदलती है। इस वॉल पर 1 दिन में तीन बार कंटेंट चेंज हुआ। इसके बाद यह दीवार सुर्खियों में आ गई। 

सुबह से शाम तक कितने रूप बदले सरकारी दीवार ने 

यह एक सरकारी बाउंड्री वॉल है। सुबह यह वॉल कांग्रेसी हो गई थी। CAA का विरोध कर रही थी। दोपहर में कमलनाथ समर्थक हो गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ की चापलूसी करती नजर आई। शाम को सरकारी दीवार वापस अपने मूल स्वरूप में आ गई यानी सरकारी हो गई। उस पर सरकारी योजना का प्रचार प्रसार था। 

उत्तर प्रदेश के नौकरशाहों से तो प्रेरित नहीं हो रहे मध्य प्रदेश के अधिकारी 

इस दीवार ने उत्तर प्रदेश की याद दिला दी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही उत्तर प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स अचानक भगवा हो गए थे। अफसर तो अफसर सरकारी दीवारें भी योगी आदित्यनाथ के रंग में रंगी हुई नजर आती थी। टेबल क्लॉथ से लेकर टॉवल तक अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में सब कुछ भगवा कर डाला। कहीं मध्य प्रदेश के अधिकारी भी उत्तर प्रदेश से प्रेरित तो नहीं हो गए। " जय-जय कमलनाथ"
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!