शर्ट के बटन गोल क्यों होते हैं, अविष्कार किसने किया, उत्पादन कहां होता है, एक रोचक जानकारी | GK IN HINDI

शर्ट का बटन को नहीं जानता। भारत क्या दुनिया भर में लगभग हर आदमी शर्ट पहनता है और उसकी शर्ट में बटन होते हैं। प्रश्न यह है कि शर्ट के बटन गोल ही क्यों होते हैं। बटन का आविष्कार कहां हुआ वर्तमान में शर्ट के बटन का उत्पादन सबसे ज्यादा किस देश में होता है। हाय यह पढ़ते हैं उस बटन की कहानी जो सारी जिंदगी हमारे साथ रहता है: 

बटन का आविष्कार कहां हुआ था किसने किया था 

बटन का आविष्कार किसने किया उसका नाम तो कहीं नहीं मिलता लेकिन बटन का प्रयोग सर्वप्रथम सिंधु घाटी सभ्यता में हुआ था। इसका प्रमाण मोहनजोदड़ो की खुदाई में मिला है। इतिहासकारों का मानना है कि इसका प्रयोग 2000 ई.पु. में किया जाता रहा होगा। माना जाता है कि हड़प्पावासी आभूषण के तौर पर इसका प्रयोग करते होंगे और ये अधिकतर ज्यामितीय आकार के होते थे। ये सेलखड़ी नामक चट्टान की सहायता से ऐसा करते थे। उस समय बटन बाजार में नहीं मिलते थे। जिसे जरूरत होती थी वह अपने लिए बटन बना लेता था। है ना कितनी चौंकाने वाली बात, आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व इंसान इन सब से परिचित था।

शर्ट के बटन का व्यवसायिक उत्पादन कहां शुरू हुआ

13वीं सदी में पहली बार बटन को व्यापारिक तौर पर जर्मनी में विकसित किया गया। जर्मनी में बनाए जाने वाले बटन में धागा के लिए छिद्र भी होते थे। 13 वीं सदी के अंत और 14 वीं सदी के प्रारंभ तक ये पूरे यूरोप में प्रचलित हो गया। आजकल तो लोहे, प्लास्टिक, लकड़ी और कई मूल्यवान धातु के बटन प्रयोग में लिए जाने लगे हैं।

दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा बटन का उत्पादन होता है

चीन के झेजियांग प्रांत के किओटू शहर पूरे विश्व में अकेले 60% बटन का उत्पादन करता है। इसलिए इसे ‘विश्व की बटन राजधानी’ भी कहते है। यहाँ प्रतिवर्ष 15 अरब बटन का उत्पादन किया जाता है। 

शर्ट का बटन गोल क्यों होता है 

अब आते हैं अपने मूल सवाल पर। शर्ट का बटन गोल क्यों होता है। जिन लोगों ने गोल के अलावा चौकोर और दूसरे आकार के बटन देखे हैं उन्होंने सबसे पहले इस प्रश्न पर ही प्रश्न खड़ा कर दिया होगा, लेकिन दूसरे आकार के बटन की संख्या 5% भी नहीं है। सबसे ज्यादा बटन गोल ही होते हैं। बटन खोल इसलिए बनाए जाते हैं ताकि वह काज (बटन का घर) मैं आसानी से अटकाए जा सकें। यदि उनका आकार कुछ और होगा तो उन्हे लॉक करना मुश्किल हो जाएगा और फिर जैसा कि हमने बताया कि बजट का अविष्कार भारत में हुआ था और वो गोल था इसलिए भी बटन का आकार हमेशा गोल ही रखा गया।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !