भाजपा की महिला नेता श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज | MP NEWS

उज्जैन। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन पर उज्जैन के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान को अपशब्द कहते हुए धमकाने का आरोप है। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। मंडल उपाध्यक्ष ने जोशी से खुद को जान का खतरा बताते हुए आईजी राकेश गुप्ता से कार्रवाई की मांग की थी। 

भैरवगढ़ के धनड़ा भल्ला गांव निवासी लाखन सिंह चौहान ने 10 फरवरी को आईजी, एसएसपी समेत अजाक थाने में शिकायत की थी। कहा था कि श्रेष्ठा जोशी ने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए उन्हें अपमानित किया व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को आडियो रिकाॅर्डिंग भी दी थी।

अजाक डीएसपी ज्योति भार्गव ने बताया आडियो रिकाॅर्डिंग समेत मोबाइल काॅल डिटेल की जांच कराई। इसमें पाया कि भाजपा महिला नेता श्रेष्ठा के खिलाफ की गई शिकायत सही है। उनके खिलाफ अपशब्द कहने व धमकाने का केस दर्ज किया है। अब पुलिस श्रेष्ठा को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !