शिवराज सिंह ने पूछा: CP वाले हनुमान जी अब क्या कह रहे है? और फिर इस कदर ट्रॉल हुए

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से पहले शायद ही कभी सोशल मीडिया पर इस कदर ट्रोल हुए हो। पिछले 5 घंटे से लगातार उनकी एक ट्वीट पर कमेंट आते जा रहे हैं। लोग कैसी-कैसी बातें लिख रहे हैं, आप खुद पढ़ लेना। 850 से ज्यादा कमेंट दर्ज हो चुके हैं। मामला दिल्ली विधानसभा चुनाव का है। शायद शिवराज सिंह चौहान इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट थे की एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट बहुमत नजर आएगा और शायद इसी ओवरकॉन्फिडेंस में उन्होंने ट्वीट कर दिया। जबकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

शिवराज सिंह चौहान को क्यों ताने मार रहे हैं लोग 

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा 'CP के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। देश और दिल्ली की तरक़्क़ी के लिए प्रार्थना की। भगवान जी ने कहा - “अच्छा काम कर रहे हो। इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो। फल मुझ पर छोड़ दो। सब अच्छा होगा।”' मतदान के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इसी पर ताना मारते हुए लिखा "दिल्ली के दोस्तों: CP वाले हनुमान जी अब क्या कह रहे है?" इसके बाद सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान की जो धुनाई शुरू हुई तो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। 

दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं से ज्यादा नेता घूम रहे थे 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर वही गलती की जो कई बार पहले कर चुकी है। लोकल दिल्ली के नेताओं को छोड़कर देशभर के भाजपा नेताओं को दिल्ली में जमा कर लिया गया। गली-गली दूसरे राज्यों के नेता घूमते नजर आए। हर 5 कार्यकर्ता पर एक बार ही नेता सवार कर दिया गया। स्वाभाविक का दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं को इस तरह का नियंत्रण पसंद नहीं आया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !