भोपाल स्मार्टसिटी विवाद पर सरकार का स्पष्टीकरण | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। स्मार्ट सिटी भोपाल में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके चार गुना पौधे स्मार्ट सिटी एरिया में ही लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे की जियोटेगिंग की जाएगी जिससे उनकी ग्रोथ की सतत् मॉनिटरिंग हो सकेगी। स्मार्ट सिटी एरिया के पास ही स्मार्ट रोड़ के किनारे 10,000 पौधे लगाने के साथ ही उनके पेड़ बनने तक उनकी सुरक्षा की जाएगी। 

पौधा-रोपण आम और नीम जैसी प्रजातियों के पौधों का किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी भोपाल के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी में ग्रीन एरिया किसी भी कीमत पर कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी का पूरा मास्टर प्लान देखा और मास्टर प्लान में निर्धारित कार्यों की अलग-अलग चर्चा की।

किसी का रोजगार नहीं होगा प्रभावित

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि रंगमहल के सामने 45 फीट रोड़ के निर्माण में ऐसी प्लानिंग करें कि किसी का भी रोजगार प्रभावित नहीं हो। लीज पर ली गई दुकानों को हाट बाजार में स्थान दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी एरिया में आने वाले धार्मिक स्थलों को कोई भी क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। डायरेक्टर एसपीए श्री एन. श्रीधरन ने लैंड़ स्केपिंग सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में सुझाव दिए।

बैठक में रेरा के अध्यक्ष श्री एंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पी. नरहरि, कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े, नगर निगम आयुक्त श्री विजय दत्ता और स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दीपक सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!