इंदौर-शिर्डी मयूर ट्रेवल्स बस का एक्सीडेंट, 34 घायल, 4 गंभीर | INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। करीब 60 तीर्थ यात्रियों को इंदौर से लेकर शिरडी के लिए रवाना हुई मयूर ट्रेवल्स की बस का एक्सीडेंट हो गया। बताया गया है कि मयूर ट्रेवल्स की बस जब हाईवे पर तेज स्पीड में जा रही थी तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में कुल 34 यात्री घायल हुए हैं इनमें से 4 यात्री गंभीर बताए जा रहे हैं।

मयूर ट्रेवल्स की बस का एक्सीडेंट, 34 तीर्थयात्री घायल

जानकारी के मुताबिक इंदौर से सिंधी परिवार मयूर ट्रैवल्स की लग्जरी बस क्रमांक एमपी09 एफए-9979 से शिर्डी के लिए निकले थे। मुंबई-आगरा मार्ग स्थित सांगवी गांव के पास बस चालक ने स्टेयरिंग से संतुलन खो दिया और रास्ते पर खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस की स्पीड बहुत तेज थी। बस में 55 से 60 तीर्थयात्रियों के सवार होने की चर्चा है। दुर्घटना में 34 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी।

इंदौर-शिर्डी मयूर ट्रैवल्स का एक्सीडेंट, 4 यात्री गंभीर

सांगवी तहसील स्थित पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक अभिषेक पटेल बल सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को अपने वाहनों से सिरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। 34 यात्री घायल हुए हैं। इसमें से 4 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जिन्हें धुलिया रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना से पहले तीर्थ यात्रियों ने बिजासन घाट स्थित बिजासन देवी के दर्शन भी किए। इसके बाद शिर्डी के लिए रवाना हो रही थी। यहां उन्होंने भोजन भी किया। यहां से निकले ही थे कि 20 मिनट बाद यह दुर्घटना हो गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!