24 घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (वीडियो देखें) | BHOPAL NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बयान दिया है कि शाहीन बाग से यदि महिलाओं को हटा दिया जाए तो 24 घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे। 

भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने शाहीन बाग को लेकर बयान दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। उनका कहना है कि शाहीन बाग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी जा रही है। भारत की सेना को गाली दी जा रही है। संविधान का अपमान किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। 

रामेश्वर शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है इसलिए अब तक चुप है। यदि शाहीन बाग से महिलाओं को हटा दें तो 24 घंटे में शाहिनबाग खाली करा दिया जाएगा। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!