MS DHONI का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर समाप्त, BCCI ने बाहर किया

मुंबई। भारतीय क्रिकेट की सुर्खियों में रहे महेंद्र सिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर समाप्त हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें अपने अनुबंधित क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब भारत की तरफ से क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को पहले ग्रेड डाउन किया गया था और अब बाहर कर दिया गया। माना जा रहा है कि धोनी के पास अब सन्यास के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

BCCI महेंद्र सिंह धोनी के साथ 2019 में क्या किया था

MS Dhoni को पिछले साल ही ए प्लस की जगह ए ग्रेड में किया गया था। बीसीसीआई के इस कदम से यह माना जा रहा है कि MS Dhoni का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर समाप्ति की तरफ है। इसके पीछे यह वजह भी हो सकती है कि MS Dhoni ने खुद ही सिलेक्टर्स को यह संकेत दे दिए होंगे वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। बीसीसीआई की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने के बावजूद वे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कब करेंगे

ऐसा माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वैसे भी MS Dhoni जुलाई 2019 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने BCCI से दो महीने का ब्रेक मांगा था लेकिन उनकी अभी तक मैदान पर वापसी नहीं हुई हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2020 कितना महत्वपूर्ण है

MS Dhoni को अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किए जाने से क्रिकेट के जानकारों को कोई आश्चर्य नहीं हुआ होगा क्योंकि वे पिछले साल जुलाई के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं। पिछले दिनों टीम इंडिया के चीफ कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि MS Dhoni इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वे इसके बावजूद आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप के दावेदारो में शामिल हो सकते हैं। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि धोनी की अच्छा प्रदर्शन करने पर ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती हैं। धोनी का आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करना तय है। इस टी20 लीग में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम में कुल कितने खिलाड़ी अनुबंधित हुए

BCCI ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए प्लेयर्स रिटेनरशिप की घोषणा की। 27 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया। इसके तहत ए प्लस ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। ए ग्रेड वाले खिलाड़ी 5 करोड़ रुपए पाएंगे जबकि बी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर को भी इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। ए प्लस ग्रेड में तीन खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !