शिक्षा मंत्री के फर्जी लेटरहेड पर सील और हस्ताक्षर करके तबादला करवा लिया | MPNEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मलेरिया विभाग के एक कर्मचारी द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की फर्जी मुहर और सिग्नेचर का इस्तेमाल कर स्थानांतरण कराने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। 

भोपाल से शिकायत आने के बाद एडीएम ने सीएमएचओ डॉ. आरके बजाज को जांच के आदेश दिए हैं। बटियागढ़ में पदस्थ मलेरिया निरीक्षक लीलाधर अहिरवार ने अपना स्थानांतरण बटियागढ़ से जबेरा कराया है। स्थानांतरण कराने के लिए मंत्री का लेटर हेड उपयोग किया गया है। जिस आधार पर भोपाल में बैठे अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिया और बीएमओ ने आदेश देकर संबंधित कर्मचारी को रिलीव कर दिया। 

मामला मंत्री तक पहुंचा। एडीएम आनंद कोपरिया ने बताया कि भोपाल से पत्र आया है, जिसमें जबेरा सामुदायिक केंद्र में स्थानांतरित होकर आए मलेरिया निरीक्षक लीलाधर अहिरवार पर आरोप है कि उसने मंत्री के फर्जी पत्र का इस्तेमाल किया है। सीएमएचओ डॉ. आरके बजाज को जांच के लिए भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!