राजगढ़ में भाजपा नेता ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचे, धक्का दिया (वीडियो देखें) | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी की रैली में जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं और प्रशासन अधिकारियों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचे और धक्का दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। 

राजगढ़ में कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दी थी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रोडमल नागर के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया था परंतु कलेक्टर ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। जब भाजपा के लोग और रैली के लिए सड़कों पर आ गए तो प्रशासन भी उन्हें रोकने के लिए मैदान में उतर आया। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भाजपा के एक कार्यकर्ता से झंडा छीना और थप्पड़ मार दिया। बदले में भाजपा के एक नेता ने डिप्टी कलेक्टर के बाल खींचे और धक्का मारा।

शिवराज सिंह ने प्रिया वर्मा की निंदा की

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा। आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता। क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!