DELHI WEATHER FORECAST- पढ़िए अगले 4 दिनों में कितनी बारिश होगी, कैसी आंधी चलेगी

पिछले 24 धंटो के दौरान हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ तेज गति की हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से हरियाणा एवं एनसीआर-दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ पंचकूला अंबाला हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी चरखी दादरी रेवाड़ी चरखी दादरी रोहतक झज्जर भिवानी करनाल कुरुक्षेत्र आदि जिलों में बिखराव वाली हल्की से मध्यम आकार की बारिश और गरज चमक के साथ तेज गति की हवाएं अंधड़ चलने और जिला महेंद्रगढ़ के रावता की ढाणी और तलवंडी  राणा में ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 

शुक्रवार सुबह से ही सम्पूर्ण इलाके में बादलों का आना जाना लगा हुआ था। शाम को हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ प्री मानसून गतिविधियां को दर्ज किया गया है और रात्रि को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अन्य हिस्सों में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव की संभावना बन रही है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी प्रेरित परिसंचरण तंत्र राजस्थान राज्य के ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से हल्की से मध्यम से तीव्र दर्जे की थंडरस्टॉर्म, तेज हवाएं अंधड़ और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

18 मार्च को भी मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवाएं अंधड़ व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां की भी संभावना है। इसके बाद एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से यानी दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ मिलकर सशक्त रूप में प्रभावी होगा और पुनः थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इसके असर से 19-21 मार्च के दौरान मेघगर्जन, बारिश, तेज हवाएं व कहीं कहीं ओलावृष्टि का दौर राज्य के कुछ भागों में जारी रहेगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने 17-21 मार्च तक सम्पूर्ण इलाके पर येलो और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

आज हरियाणा एवं एनसीआर-दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादल वाही देखने को मिल रही है जिसकी वजह से रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 14.0 डिग्री सेल्सियस से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमशः 17.0 डिग्री सेल्सियस और 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक ही दिन में रात्रि तापमान में हल्की 1.0 -2.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई है। परन्तु अभी भी रात्रि तापमान सामान्य से4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले चार पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की मौसम गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !