यदि आप 31 जनवरी तक दिल्ली में है तो लाल किला जरूर जाना | DELHI BHARAT PARV

नई दिल्ली। यह खबर उन लोगों के लिए है जो दिल्ली में रहते हैं और यह खबर उन लोगों के लिए भी है जो भारत के विभिन्न शहरों से दिल्ली में है या दिल्ली में पहुंचने वाले हैं। यदि 30 जनवरी दिल्ली में है तो शाम को लाल किला जरूर चाहिए। यहां भारत पर्व का आयोजन किया गया है। आपकी शानदार हो जाएगी। 

भारत पर्व कहां और कब तक मनाया जाएगा


भारत की छवि को पेश करने के लिए वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व का आयोजन दिल्ली में किया गया है। उद्घाटन समारोह के बाद सशस्त्र बलों के बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। भारत पर्व 2020 लाल किले के सामने ज्ञान पथ और लाल किले के मैदान में 26 से 31 जनवरी, 2020 तक मनाया जा रहा है। 

दिल्ली के भारत पर्व 2020 में क्या खास बात है


भारत पर्व का उद्देश्य भारतीयों को प्रोत्साहित करना है कि वे भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा करें और भारतवासियों में ‘देखो अपना देश’ की भावना पैदा हो सके। भारत पर्व के दौरान 50 से अधिक फूड-स्टॉल, 27 दस्तकारी/हथकरघा स्टॉल और 27 विषय आधारित मंडपों को स्थापित किया गया है।

भारत पर्व 2020 का मुख्य विषय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह’ है। 27 से 31 जनवरी, 2020 को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यह कार्यक्रम खुला रहेगा।

भारत पर्व में गणतंत्र दिवस परेड की झांकियां, सशस्त्र बलों के बैंड प्रदर्शन, राज्य सरकारों/ केंद्रशासित प्रदेशों और मंत्रालयों के पर्यटन मंडप, राज्य सरकारों/ केंद्रशासित प्रदेशों के दस्तकारी और हथकरघा स्टॉल, ट्राइफेड/ दस्तकारी/हथकरघा आयोग के स्टॉल, राज्य सरकारों, होटल प्रबंधन संस्थानों और अन्य संगठनों के फूटकोर्ट, उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राज्य सरकारों/ केंद्रशासित प्रदेशों/ होटल प्रबंधन संस्थानों द्वारा खान-पान प्रदर्शन मुख्य आकर्षण हैं।

दिल्ली के भारत पर्व 2020 का टिकट कितने रुपए का है


भारत पर्व में प्रवेश निशुल्क है और आगंतुकों को प्रवेश करने के लिए अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !