फ्लाइट में यात्री ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को खरी-खोटी सुनाई, वीडियो देखिए | PRAGYA THAKUR FLIGHT DISPUTE VIDEO

भोपाल। बीते दिनों स्पाइस जेट की फ्लाइट में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवाद हुआ। यह तो सभी जानते हैं कि भोपाल एयरपोर्ट पर उन्होंने क्या कुछ किया लेकिन इससे पहले क्या हुआ था, इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक फ्लाइट पैसेंजर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खरी-खोटी सुनाता हुआ नजर आ रहा है। 

क्या दिखाई दे रहा है वीडियो में 

वीडियो में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। शायद यह वीडियो उस समय का है जब फ्लाइट ने टेकऑफ नहीं किया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कारण फ्लाइट में देरी हो रही थी। उनकी साथी महिला यात्री क्रू मेंबर को डांट रही थी। वह चाहती थी कि जल्द फैसला होता कि फ्लाइट टेक ऑफ कर सके। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्पष्टीकरण देते हुए (क्रू मेंबर्स को डांटने वाली महिला से) कहा ' मैंने उन्हें कहा है कि अपनी रूल बुक दिखा दो, मुझसे यात्रा करते बनेगा तो मैं करूंगी नहीं तो वापस चली जाऊंगी।' इसी दौरान पीछे से एक यात्री खड़ा हुआ और उसने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। 

यह बहस हुई यात्री और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच

यात्री: मैडम एक काम करिए यदि वह रूलबुक नहीं दिखा पा रहे हैं, आप तो जनता के प्रतिनिधि है ना, आपका काम हमें परेशान करना नहीं है। आप अगली फ्लाइट लेकर आ जाइए। 
प्रज्ञा सिंह: एक सेकंड एक सेकंड, हम भी क्यों जा रहे होंगे इस लाइट में जब इसमें फर्स्ट क्लास नहीं है। मेरी सुविधा नहीं है। कोई तो कारण होगा। 
यात्री: ऐसा है, आपका राइट नहीं है फर्स्ट क्लास। 
प्रज्ञा सिंह: मेरा राइट फर्स्ट क्लास है। 
प्रज्ञा सिंह की सहयोगी ने बात काटने की कोशिश की यात्री ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। 
यात्री: आपको इतना MORAL COMPASS (नैतिक) होना चाहिए, कि अगर आपकी वजह से एक भी आदमी परेशान हो रहा है you should honour because you are the leader (आपको उसका सम्मान रखना चाहिए)। आपको इस बात की शर्म नहीं है कि 50 लोगों को you have had people at ransom (आपने अपनी इच्छा के लिए 50 लोगों एक तरह से बंधक बना लिया)। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !