McDonalds या McGrath में c स्मॉल क्यों होता है, कैपिटल C क्यों नहीं होता - GK IN HINDI

Updesh Awasthee
McDonald's दुनिया का एक बड़ा ब्रांड है। ऐसे ही कुछ और भी नाम हैं। जैसे McGrath या McReynolds. Mc के आगे अंग्रेजी का कोई भी अक्षर लिखकर उसे गूगल कीजिए, हजारों नाम सामने आएंगे लेकिन सबके लिखने का पैटर्न एक ही होगा, उन सबमें 'c' स्मॉल ही रहेगा। सवाल यह है कि 'c' ने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया जो उसे स्मॉल रखा जाता है। क्या 'c' अनुसूचित जाति का अक्षर है और उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। क्या 'c' की आजादी और समानता के अधिकार के लिए कोई आंदोलन करना पड़ेगा। आइए जानते हैं 'c' के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है।

किसी भी नाम के आगे 'Mc' क्यों लगाया जाता है

जैसा कि आपको बताया ही जा चुका है Mc के आगे अंग्रेजी का कोई भी अक्षर लिखकर उसे गूगल कीजिए, हजारों नाम सामने आएंगे लेकिन सबके लिखने का पैटर्न एक ही होगा, उन सबमें 'c' स्मॉल ही रहेगा। दरअसल, ये सभी नाम उन लोगों के होते हैं जिनके पूर्वज स्कॉटलैंड या आयरलैंड के होते हैं। यानी जो लोग स्कॉटलैंड या आयरलैंड के मूल निवासी हैं। वो दुनिया के किसी भी देश में रहते हों, उनके नाम में 'Mc' जरूर मिलेगा।

नाम के आगे लगने वाले 'Mc' का क्या अर्थ होता है

यह भारत की प्राचीन परंपरा जैसा है। 'दशरथ पुत्र', रामबिहारी का बेटा, कलुआ का मोड़ा या सुरेश का लड़का बात एक ही है। एक बालक की पहचान कि वह किसका पुत्र है। पुरानी आयरिश का Macc या स्कॉटिश का mac इसी के लिए उपयोग किया जाता है। इसका अर्थ होता है 'पुत्र, बेटा, संतान या लड़का' इस प्रकार जो बच्चा Grath के खानदान का है उसको Mac-Grath कहेंगें। बाद में आयरिश का Macc या स्कॉटिश का mac मिलकर 'Mc' बन गए और सारी दुनिया में उपयोग किए जा रहे हैं।

तो फिर Mc Grath लिखना चाहिए, McGrath क्यों लिखते हैं

भारत में हम Mr.Awasthi लिखत हैं। यह कुछ इस तरह (Mr Awasthi) भी लिखा जाता है लेकिन यदि आप इसे हैशटेग करेंगे तो यह MrAwasthi हो जाएगा। जैसे कि McGrath हो गया। तो अब आप समझ गए होंगे 'c' अक्षर अनुसूचित जाति या जनजाति का नहीं है। इसके साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा। यह अपनी जगह पर सुरक्षित है और बहुत खूबसूरत लगता है।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!