भोपाल, 11 जुलाई 2026: सिविल अस्पताल बैरागढ़ में रोगी कल्याण समिति बैठक क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अस्पताल में दी जा रही सेवाओं, उन्नयन कार्यों एवं सेवाओं के विस्तारीकरण पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे.के. जैन सहित नगर निगम, एमपीईबी, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Bairagarh Civil Hospital Holds Rogi Kalyan Samiti Meeting to Drive Major Reforms
शनिवार को आयोजित बैठक में चिकित्सालय के नवीन भवन के हेतु चिकित्सा उपकरणों फर्नीचर एवं मानव संसाधन, सोनोग्राफी सेवा प्रारंभ करने, मरीजों के परिजनों के ठहरने, अस्पताल की मुख्य सड़क के निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लेकर निर्देश जारी किए गए।
बैठक में विधायक श्री शर्मा ने विधायक निधि से मरीजों एवं परिजनों के बैठने के लिए 3 सीटर चेयर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अस्पताल भवन के पुताई, विद्युत एवं अस्पताल की मुख्य सड़क के निर्माण हेतु निर्देश दिए गए।
विधायक ने अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट की व्यवस्था हेतु शासन स्तर पर पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल में मरीजों को पीने के लिए आर ओ वॉटर, सीसीटीवी एवं टोकन सिस्टम लगाने पर सहमति दी गई। विधायक ने बैठक में कार्यपालिका अधिकारियों की उपस्थिति भविष्य में सुनिश्चित करने को कहा ताकि मरीजों के हित में त्वरित निर्णय लिए जा सके। क्रमांक/654/045/विजय/अरुण शर्मा।

.webp)