मध्य प्रदेश के 9 इलाके हिमालय की बर्फीली हवाओं की चपेट में | MP WEATHER FORECAST

भोपाल। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं नीचे की तरफ तर्पण शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में इसका साफ दिखाई दे रहा है। ग्वालियर एवं दतिया में तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया। यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जल्दी ही मध्य प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं का असर नजर आएगा।

मध्य प्रदेश के 9 इलाके ठंडी हवाओं से प्रभावित, ग्वालियर सबसे सर्द

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार से उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आगमन होने लगा है। इससे रात्रि के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। खासकर उत्तरी मध्यप्रदेश में इसका ज्यादा प्रभाव है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे खिसक गया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही दतिया में 6.8 डिग्री, खजुराहो में 7 डिग्री, नौगांव में 8.3 डिग्री, उमरिया में 8.6 डिग्री टीकमगढ़ में 8.7 डिग्री, सतना में 9.0 और श्योपुर में 9.6 डिग्री तथा रीवा में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी अधिकांश स्थानों पर एक एक डिग्री पारा लुढ़का है। अगले 24 घंटों में भी मौसम का हाल लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। कहीं पारा हल्का चढ़ सकता है तो कहीं लुढ़क सकता है।

भोपाल में तापमान फिलहाल सामान्य

राजधानी भोपाल में भी शाम होते ही सर्द हवाओं से ठिठुरन भरी ठंड का असर दिखने लगा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान कल की तुलना में 0.6 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य है। न्यूनतम मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!