ग्वालियर के 5 प्राइवेट हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस सस्पेंड | GWALIOR NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर। कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देशानुसार गठित जांच दल ने जिले में संचालित निजी नर्सिंग होमों एवं चिकित्सालयों का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें पाई जाने पर पाँच निजी नर्सिंग होम एवं निजी चिकित्सालयों के पंजीयन एवं लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मृदुल सक्सेना ने बताया कि जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम एवं निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमिततायें पाए जाने पर पाँच निजी नर्सिंग होम एवं निजी चिकित्सालयों के पंजीयन एवं लायसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। जिनमें:

आरोग्यम हॉस्पिटल ग्वालियर रोड डबरा जिला ग्वालियर,
प्रताप हॉस्पिटल आमखो बस स्टेण्ड के पास कम्पू,
न्यू लाइफ लाईन हॉस्पिटल चितौरा रोड़ बड़ागांव मुरार,
अवध माधव मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल रायरू बरौआ एवं
कल्पना वाजपेयी मेमोरियल हॉस्पिटल बरौआ शामिल हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!