मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहीं है हिमालय की ठंडी हवाएं, तापमान गिरेगा-ठिठुरन बढ़ेगी | MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो पहले से ही शुरू हो चुकी थी लेकिन राजस्थान में बने प्रेरित चक्रवात के कारण ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश तक नहीं पहुंच रहीं थी। अब चक्रवात का असर खत्म हो गया है, हिमालय की ठंडी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश की तरफ आ रही है।

राजस्थानी चक्रवात के कारण ठंडी हवाएं रुक गई थी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक-दो दिन में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्रीसे. तक नीचे गिर सकता है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10 डिग्रीसे. बैतूल में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। इस सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया था। इस वजह से हवाओं का रुख उत्तरी नहीं हो पा रहा था, इस वजह से मप्र. में अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ रही थी।

सोमवार से सर्द हवाओं का दखल बढ़ेगा

रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे गुजरने के साथ ही राजस्थान पर बना सिस्टम भी समाप्त हो गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। सर्द हवाओं का दखल बढ़ते ही राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

भोपाल में 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी

रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया,जो कि सामान्य से 1 डिग्रीसे.कम है। साथ ही शनिवार के अधिकतम तापमान (29.5) के मुकाबले 1.2 डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्रीसे.दर्ज हुआ। शुक्ला के मुताबिक अभी 2-3 दिन तक हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्रीसे.तक की गिरावट हो सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!