चैटिंग पर दोनों ने जहर खाने का फैसला किया, लड़के की मौत हो गई, लड़की बेवफा निकली | LOVE STORY

उज्जैन। यहां एक लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हुआ है। अभिषेक रायकवार अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज था। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग चल रही थी। अभिषेक लड़की पर बेवफाई का आरोप लगा रहा था। इमोशनल चैटिंग के बीच दोनों ने तय किया कि अपनी जान देकर अपनी वफा साबित करेंगे। दोनों ने हाथ की नस काटी और उसका फोटो शेयर किया। फिक्स हुआ था कि दोनों ने इसके बाद जहर खा लेंगे। अभिषेक ने सच में जहर खा लिया, उसकी मौत हो गई। लड़की जिंदा है क्योंकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया।

अभिषेक ने आत्महत्या कर ली थी

दरअसल, अभिषेक रायकवार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसने दो दिन पहले अपने हाथ की नस काटकर जहर खा लिया था। अभिषेक की मौत के बाद शनिवार को उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने लड़की पर आरोप लगाते हुए अभिषेक के साथ हुई व्हाट्सएप चैटिंग रिकॉर्ड पुलिस को दिया है। अब अभिषेक के परिवार वाले लड़की पर अभिषेक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उज्जैन के थाना देवास गेट क्षेत्र में रहने वाले रायकवार परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। 

अभिषेक ने जहर खाया लेकिन लड़की ने नहीं खाया

अभिषेक और लड़की ने देर रात तक मोबाइल पर व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए बातचीत की है। चैटिंग में अभिषेक लड़की को बेवफा होने को लेकर लड़ाई कर रहा था। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। दोनों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी हाथ की नस काटकर फोटो भेजी। इसके बाद दोनों ने जहर खाने का मन बनाया और अभिषेक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, पर लड़की ने जहर नहीं खाया।

अभिषेक के परिजनों ने उसकी मौत के पीछे लड़की द्वारा उकसाने का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की है। संबंधित मामले में एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने कहा कि लड़के के परिवार वालों की शिकायत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !