BJP सांसद ने SP से विवाद के बाद रात के अंधेरे में पुलिस चौकी तोड़ी, मामला दर्ज

देवास। भाजपा नेता एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने संवेदनशील क्षेत्र सुभाष चौक पर पुरानी पुलिस चौकी की जगह नया पुलिस सहायता केन्द्र बनाने का विरोध किया। इस दौरान उनका एसपी चंद्रशेखर सोलंकी से विवाद हुआ और विवाद के बाद सांसद ने पुलिस चौकी की दीवार तोड़ दी। पुलिस ने सांसद व 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विवाद शहर के बीच संवेदनशील क्षेत्र सुभाष चौक पर पुलिस चौकी को लेकर हुआ। क्षेत्र के व्यापारी इसी मामले को लेकर सांसद के पास पहुंचे थे। वे चाहते थे कि पुलिस चौकी का निर्माण वहां नहीं हो। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इस मामले को लेकर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी से फोन पर बात की। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ, जिसका ऑडियो भी वायरल हो गया था।

सुबह पता चला कि पुलिस चौकी की दीवार टूटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने दावा किया है कि यह दीवार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी एवं उनके साथियों ने तोड़ी है। पुलिस ने सांसद एवं उनके 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के तत्काल बाद एसपी चंद्रशेखर सोलंकी खुद घटना स्थल पर पहुंचे। उनके आदेश के बाद सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !