JABALPUR के सरकारी दफ्तरों में 10 अक्टूबर तक काम ठप

जबलपुर। त्योहारी सीजन के चलते सरकारी दफ्तरों में विगत दो तीन दिनों से काम-काज धीमा हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के अलावा अन्य सरकारी दफ्तर खुले जरूर रहेंगे। लेकिन एसडीएम-तहसीलदारों से लेकर अन्य अधिकारियों का मिलना मुश्किल ही रहेगा। क्योंकि अधिकांश को दशहरा पर्व की तैयारियों के लिए तैनात कर दिया गया है। 

  • - 8 अक्टूबर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दशहरा चल समारोह प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं 9 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा, जिसके चलते सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
  • - शहर का मुख्य दशहरा चल समारोह 8 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसी दिन सदर, रांझी का दशहरा चल समारोह होगा।
  • - 9 अक्टूबर को अधारताल और गढ़ा का चल समारोह निकलेगा।
  • - इसके अलावा शहर में पड़ाव वाली बड़ी महाकाली का चल समारोह अलग से निकाला जाता है। 8 से 10 अक्टूबर तक विसर्जन कुंडों में प्रतिमा पहुंचती रहेंगी।


अफसरों के अवकाश निरस्त

एसडीएम-तहसीलदारों से लेकर मैदानी अमले के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं दूसरे विभागों के अधिकारियों को भी त्योहारी ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया। इसी तरह पुलिस विभाग में भी मैदानी अफसरों के अवकाश निरस्त किए गए हैं।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !