BHOPAL: हत्यारे ने खुद पुलिस को फोन लगाया फिर फरार हो गया

भोपाल। राजधानी की अशोका गार्डन पुलिस उस समय चौक गई जब एक युवक ने उसे फोन लगाकर बताया कि उसने खुद अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका देह व्यापार करती थी, इसी के चलते उसने हत्या कर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती हत्यारा फरार हो चुका था।

समाज से बगावत करके लिव इन में आई, फिर देह व्यापार करेगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहिन उर्फ साइमा बानो का पहले पति से तलाक हो चुका है। करीब तीन साल से वह शाहरुख खान के साथ अशोक बिहार कॉलोनी में स्थित एक मल्टी में किराए का फ्लैट लेकर रह रही थी। शाहरूख की शादी पहले शाहिन की बेटी से हुई थी। बाद में सास और दामाद का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों परिजनों से बगावत करने के बाद साथ रहने लगे थे। इस बीच महिला कुछ अन्य महिलाओं के साथ देह व्यापार करने लगी। पिछले साल क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला के फ्लैट पर छापेमारी कर उसे देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 

रिहा होकर आई तो फिर उसी बाजार में उतर गई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन बाद महिला रिहा होकर फिर से इस काम में उतर गई। जबकि शाहरूख उससे इस काम से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। कई बार वह उससे अलग होने की कोशिश भी कर चुका था। हर बार महिला विवाद कर दबाव बनाकर उसे अलग जाने से रोक लिया करती थी। इन्ही तमाम बातों को लेकर शाहरूख और साइमा का विवाद हुआ।

हत्या के बाद पुलिस को फोन लगाया

जिसके बाद में शाहरूख ने महिला का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद में उसने स्वयं अपने एक परिचित को कॉल कर वारदात की जानकारी दी थी। उसने सुबह 6 बजे पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। सूचना के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !