सुरेंद्र नाथ की बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है, विधायक आरिफ मसूद शामिल है: हिंदू संगठन | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की 28 वर्षीय बेटी भारतीय सिंह के लापता होने के मामले में हर रोज नया मोड़ आ रहा है। आज हिंदू संगठन ने टीटी नगर थाने का घेराव किया और इसे लव जिहाद का मामला बताया। कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद पर आरोप लगाया गया है कि वह इसमें शामिल है। लड़की मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और उसका ब्रेनवाश किया गया है। 

मामला क्या है 

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एफ आई आर दर्ज कराई है कि उनकी 28 वर्षीय बेटी भारतीय सिंह जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है 15 अक्टूबर को रात 3:00 बजे कहीं चली गई। और रिश्तेदारों क्या नहीं पहुंची और लापता है। पुलिस ने भारती सिंह की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इसके दूसरे दिन भारतीय सिंह का एक एक वीडियो सामने आया जिसमें वह बता रही है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और अपनी मर्जी से अपना घर छोड़ कर आई है। भारती सिंह यह भी बोल रही है वह किसी क्रिश्चियन या मुस्लिम लड़के के साथ नहीं है। भारती सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है जिसमें उसने अपनी गुमशुदगी की f.i.r. खारिज और करने सुरक्षा की मांग की है। इस दौरान भारती सिंह के वकील का बयान भी आया। उन्होंने बताया कि भारतीय सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह अपने प्रेमी युवक के साथ है।

भारती सिंह घटनाक्रम में आज क्या हुआ

आज भोपाल में हिंदू संगठन ने टीटी नगर थाने का घेराव किया। घेराव करने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बयान दिया कि सुरेंद्रनाथ सिंह पूर्व विधायक की सुपुत्री जो है, वह 15 तारीख से गायब है। उसकी f.i.r. भी है। कल जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें आप देखेंगे कि भारती सिंह दबाव में है। उस वीडियो को बनवाया गया है। कहीं ना कहीं यह लव जिहाद का मामला है और इसमें आरिफ मसूद का सपोर्ट सामने आ रहा है जो कि मध्य विधानसभा से विधायक हैं। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि आरिफ मसूद जैसे लोग इस मामलों से दूर रहें। आप जनप्रतिनिधि हैं आप मुस्लिम समाज के नेता नहीं है। यदि आप इस तरह के इंवॉल्वमेंट करेंगे तो हिंदू समाज भी रोड पर आकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आरिफ मसूद के खिलाफ f.i.r. होनी चाहिए। पहले भी कई लव जिहाद के मामलों में आरिफ मसूद शामिल रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !