भारती सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा है, वो विक्षिप्त नहीं है: एडवोकेट अंकित सक्सेना | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह के मामले में नया मोड़ आया है। भारती ने अपने वीडियो में कहा था कि उसका किसी भी क्रिश्चियन या मुस्लिम युवक से संबंध नहीं है परंतु भारती के वकील अंकित सक्सेना ने बयान दिया है कि उसका पुणे के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने पुणे से जबलपुर आई थी। 

भारती सिंह पिछले 6 माह से पुणे में रह रही है

अधिवक्ता ने बताया कि भारती का पुणे के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए वह परिवार वालों की पसंद वाले व्यक्ति के साथ शादी नहीं करना चाहती हैं। वह पिछले छह महीनों से पुणे (महाराष्ट्र) में रह रहीं हैं। सक्सेना ने बताया कि भारती याचिका दायर करने के लिए पुणे से जबलपुर आई हैं और वह वापस पुणे जाना चाहती हैं।

सुरेंद्रनाथ सिंह अपनी बेटी को कैद में रखने विक्षिप्त घोषित कर सकते हैं

पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह का विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। भारती का वीडियो आने के बाद सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा था कि पिछले 5 साल से उसका इलाज चल रहा है। वो मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद भारती के वकील अंकित सक्सेना ने शनिवार को कहा- मेरी मुवक्किल भारती सिंह को आशंका है कि उसके माता-पिता कैद में रखने के लिए उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त घोषित कर सकते हैं, जबकि याचिकाकर्ता मेधावी छात्रा हैं, उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में तीन विषयों में विशिष्टता प्राप्त की थी। 

प्राथमिकी खारिज करने का अनुरोध

अधिवक्ता ने बताया कि भारती ने अदालत से गुहार लगाई है कि यदि उसके माता-पिता द्वारा उसके या इस मामले में किसी अन्य के व्यक्ति के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की गई हो, तो उसे खारिज करने के निर्देश दिए जाएं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!