JABALPUR से AGRA करवाचौथ मनाने गई थी: पता चला पिया ही पराया हो गया है

जबलपुर। जबलपुर की एक लड़की ने अपने पिया की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। अपने चांद का दीदार करने वो जबलपुर से आगरा पहुंची परंतु पता चला कि वो जिसे अपना सबकुछ मान बैठी है, वो तो उसे कुछ भी नहीं मानता। नाराज युवती ने आगरा के ताजगंज थाने में सीमेंट कंपनी के मैनेजर के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। 

मूलरूप से यूपी के जौनपुर की युवती अब जबलपुर में रहती है। उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। मगर, चार साल पहले पति से विवाद होने पर अलग रहने लगी। उसका एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। युवक ने महिला से शादी का वादा किया था। इसके बाद अपने साथ रखने लगा। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। डेढ़ साल पहले उसका तबादला आगरा में हो गया। वह ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। गुरुवार को महिला प्रेमी से मिलने आई थी। जहां वह उसे अपने मकान में ले गया। 

यहां महिला को पता चला कि युवक के संबंध कई और युवतियों से भी हैं। इसका विरोध करने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर महिला थाना ताजगंज पहुंच गई। जहां पुलिस ने युवक को भी बुला लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने मौखिक शिकायत की है। जांच की जा रही है। अगर महिला लिखित में शिकायत देती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !