पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह: बीच भाषण में धड़ाम से गिरे, पूरा मंच गिर गया, VIDEO देखें

Updesh Awasthee
सागर/खुरई। भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह धड़ाम से नीचे गिर पड़े। इतना ही नहीं उनके साथ मंच पर खड़े करीब 75 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भी एक-दूसरे पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूपेंद्र सिंह को कोई चोट नहीं आई है।

सोमवार दोपहर को खुरई के मैदान पर भाजपा का प्रदेश सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुए थे। भूपेंद्र सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे करीब पचास भाजपा कार्यकर्ता भी उनके पीछ मंच पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि करीब 25 भाजपा नेता पहले से ही मंच पर मौजूद थे। 

जैसे ही भूपेंद्र सिंह ने भाषण शुरू किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता खड़े हो गए। इस बीच कुछ अन्य लोग भी मंच पर चढ़ गए। भूपेंद्र सिंह को बोलते हुए अभी तीन-चार मिनट ही हुए होंगे कि मंच टूट गया। मंच टूटते ही भाजपा कार्यकर्ता एक के उपर गिर पड़े। मंच के नीचे खड़े भूपेंद्र सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में चैकअप कराया। जांच में पता चला कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह के साथ अनेक वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। मंच गिरते ही अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। मंच गिरने से एक महिला घायल हुई है उसे अस्पताल ले जाया गया है। जबकि विजय जैन, बट्टी सेठ को घुटने में चोट आई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!