PAYTM खाताधारक सावधान! एक यूजर को 10 लाख की चपत लग चुकी है

नई दिल्ली। यदि आप PAYTM एप के यूजर हैं तो कृपया सावधान रहें। हाल ही में खुद को PAYTM कर्मचारी बताने वाले एक युवक ने KYC की औपचारिकता पूरी करने के नाम पर फोन किया और फिर चुपके से सारी महत्वपूर्ण जानकारी पूछ ली। कुछ देर बाद जालसाल ने यूजर के अकाउंट से 10 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पेटीएम कर्मचारी बताकर KYC के लिए जानकारी मांगी

शाहदरा के आनंद विहार में रहने वाले विजय सैनी के फोन पर मंगलवार के दिन एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताया। विजय ने उसकी बात का विश्वास कर लिया और उसके द्वारा पूछी गई जानकारी उससे साझा कर ली। ठगी करने वाले विजय को बताया कि वो पेटीएम की केवाईसी के लिए उससे जानकारी मांग रहा है। 

KYC के नाम पर पूरी जानकारी हासिल की

पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगी फोन करने वाले फ्रॉड ने विजय से उसका नाम, पता, फ़ोन नंबर और बाकी सब महत्वपूर्ण डिटेल्स मांगी। विजय ने उसकी बातों पर विश्वास कर उसने सारी जानकारी साझा कर ली। विजय ने उससे बात करने के बाद जैसे ही अपना फोन रखा, उसके फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपए सक्सेजफुली निकाल लिए गए हैं। 

बैंक से 10 लाख रुपए निकलने का मैसेज आया

बैंक खाते से 10 लाख रुपए निकलने का मैसेज देखते ही विजय के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !