ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिनभर मिलती रहीं बधाईयां | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। दिल्ली में अध्यक्ष सोनिया गांधी से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रस्तावित मुलाकात नहीं हो पाई है लेकिन ट्वीटर पर कुछ लोग लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की बधाईयां दे रहे हैं। 

मैने पार्टी अध्यक्ष से मिलने का समय नहीं मांगा था: सिंधिया

इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा में सिर्फ इतना ही कहा कि मुझे महाराष्ट्र चुनाव के लिए हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होना था। मैंने पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए अलग से कोई समय नहीं मांगा था। पार्टी आलाकमान ने गुरुवार को राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की बैठक बुलाई है।

सोनिया गांधी कभी भी फैसला कर सकतीं हैं: बावरिया

हालांकि इस बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाग लेने की संभावना कम ही है। इसकी वजह उनके कार्यक्रम पहले से ही तय हैं। बैठक में प्रदेश के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया शामिल होंगे। बावरिया का कहना है कि नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है। पार्टी अध्यक्ष कभी भी प्रदेश के नेताओं से बातकर इस बारे में फैसला ले सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!