प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को महँगाई भत्ता स्वीकृत | MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन के उपक्रमों/निगमों/मण्डलों तथा अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को महँगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। 

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार इन कर्मचारियों को मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण 1989 (चतुर्थ वेतनमान) अथवा म.प्र. वेतन पुनरीक्षण नियम 1998 (पाँचवाँ वेतनमान) में एक जुलाई 2018 से क्रमश: 978% और 193% की दर से महँगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। 

राज्य शासन के शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान में देय महँगाई भत्ते में जनवरी 2019 से स्वीकृत वृद्धि 3% इन कर्मचारियों के महँगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की दृष्टि से स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!