राजीनामा करने के बाद युवक की गोली मारी | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। गणेश पंडाल से लौट रहे युवक को दो युवकों ने मारपीट कर गोली मार दी। गोली युवक के सीने पर लगी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नहर वाली माता मंदिर के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

झांसी रोड थाना क्षेत्र के नहर वाली माता मंदिर के पास रहने वाले अमर बाल्मीक पुत्र भगवान दास बाल्मीक (Amar Balmik son Bhagwan Das Balmik) निजी अस्पताल में काम करता है। अमर ने दोस्तों के साथ कैंसर पहाडिय़ा पर गणेश पंडाल लगाया है। वह पंडाल से वापस घर आ रहा था। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर था कि तभी उसका सामना पिंकी चौरसिया और संजू पाल (Pinky Chaurasia and Sanju Paul) से हो गया। उनसे उसका पुराना विवाद चल रहा था और दोनों ने उसकी मारपीट कर सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ माह पहले हुआ था राजीनामा

बताया गया है कि तीन साल पहले अमर और संजू से उसका विवाद हो गया था। इस मामले में कुछ माह पूर्व उनके बीच राजीनामा हो गया था। राजीनामा के बाद अमर तो दुश्मनी भूल गया था, लेकिन संजू और पिंकी उससे अभी भी दुश्मनी रख रहे थे और उसे गोली मार दी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !