शिवराज सिंह ने 310 करोड़ रुकवा दिए ताकि किसानों को राहत ना मिल पाए: कमलनाथ सरकार

Bhopal Samachar
भोपाल। कमलनाथ सरकार के 2 मंत्री, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और गृहमंत्री बाला बच्चन ने खुला आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र से मध्य प्रदेश को मिलने वाली 310 करोड़ रुपए की राशि रुकवा दी ताकि बाढ़ पीड़ित किसानों को तत्काल राहत राशि का वितरण ना हो पाए। 

10 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है

गृह मंत्री बाला बच्चन ने राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालत पर कहा कि बाढ़ से समूचे प्रदेश में करीब 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और केंद्र सरकार राज्य को फौरन करीब 2 हजार करोड़ रुपए की मदद करे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर केंद्र से मिलने वाली मदद राशि को रुकवाने का आरोप लगाया है।

शिवराज सिंह ने केंद्र की राशि रुकवा दी

इसके पहले सोमवार को मंत्री पीसी शर्मा ने भी शिवराज पर केंद्र से मिलने वाली 310 करोड़ की राशि रुकवाने का आरोप लगाया था। इस पर शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और सरकार से आग्रह करते हुए कहा था कि यह समय 'मैं और तू' करने का नहीं है! सभी साथ मिलकर आगे आएं और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जुट जाएं।

केंद्र से 2000 करोड़ की मदद मिलना चाहिए

बाला बच्चन ने मंगलवार को भोपाल में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र से दो हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान पर केंद्र से राज्य को मिलने वाली मदद राशि रुकवाने का भी आरोप लगाया। 

भाजपा के 36 सांसद कुछ भी नहीं कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि चौहान ने केंद्र से संबंधित योजनाओं और केंद्र से मिलने वाले टैक्स के हिस्से की राज्य को मिलने वाली राशि रुकवाई। मंत्री बच्चन ये भी कहा कि राज्य में भाजपा के 28 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसद भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र से मदद दिलवाने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहे।

शिवराज सिंह किसानों को भ्रमित कर रहे हैं 

बाला बच्चन ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान की कथनी और करनी में फर्क है और वे किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। मंत्री बच्चन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार की बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है। हर जगह नुकसान के आकलन के लिए सर्वे हो रहे हैं।

सरदार सरोवर बांध ने मप्र के 2 हजार परिवार तबाह कर दिया, मोदी बर्थडे मना रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज गुजरात के केवड़िया में सरदार सरोवर बांध किनारे अपना जन्मदिन मनाने पर बच्चन ने तंज कसते हुए कहा कि सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर से प्रदेश के अलीराजपुर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले के 2 हजार से भी ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। जबकि पीएम अपना सरदार सरोवर में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रदेश लोगों की इस परेशानी पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई बार नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण को पत्र लिखे हैं, लेकिन केंद्र की ओर से कोई मदद नहीं दी गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!