भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का वायरल ट्वीट: न्याय तो होता है प्रभु के यहां | POLITICAL NEWS

भोपाल। सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। प्रज्ञा ने लिखा है कि 'न्याय तो होता है प्रभु के यहां. कलयुग में देर भी नहीं, अंधेर भी नहीं वंदे मातरम्.?' बता दें कि बुधवार रात सीबीआई ने पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गृहमंत्री ​अमित शाह को 10 साल पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, तब पी चिदंबरम भारत के गृहमंत्री थे। माना जा रहा है कि प्रज्ञा ठाकुर का ट्वीट इसी घटनाक्रम के संदर्भ में है। 

पहले कहा था मेरे श्राप से एटीएस चीफ मारा गया

मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए एटीएस चीफ हेमंत करकरे के बारे में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि उनकी मौत मेरे श्राप की वजह से हुई है। प्रज्ञा ठाकुर ने यह बयान लोकसभा चुनाव 2019 में बतौर भाजपा प्रत्याशी दिया था। इस बार प्रज्ञा ठाकुर के शब्द बदल गए हैं परंतु भावार्थ एक ही है। प्रज्ञा ठाकुर के अनुसार पी चिदंबरम की गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने अमित शाह को गिरफ्तार करवाया था। 

सीबीआई ने कहा: बदला नहीं भ्रष्टाचार का केस है

जांच ऐजेंसी सीबीआई का कहना है कि आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम बुधवार को नाटकीय अंदाज में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और प्रेस कांफ्रेंस में खुद को निर्दोष बताया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !