JABALPUR NEWS : विधवा महिला को बका दिखाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

जबलपुर। गोसलपुर क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म (RAPE) का प्रयास करने वाले आरोपित पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोसलपुर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला के पति का देहांत हो गया है।

गांव में रहने वाला तिलक सिंह खंगार (Tilak Singh Khangar) उसके घर आकर अश्लील बातें कर संबंध बनाने को कहता था। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। जब उसने परिजन से शिकायत करने की बात कही, तो आरोपित तिलक सिंह ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। दहशत में उसने किसी को यह बात नहीं बताई। आरोपित तिलक सिंह खंगार शनिवार की रात लगभग 10 बजे महिला के घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास किया। 

जब महिला ने विरोध करते हुए उसे धक्का दिया, तो आरोपित ने उसे बका दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे महिला डर गई और मौका मिलते ही उसने आवाज लगा दी। आवाज सुनकर महिला के परिजन आ गए, जिन्हें देखकर आरोपित भाग निकला।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !