GWALIOR-SHIVPURI के 2 जवानों के खिलाफ भोपाल में महिला से छेड़छाड़ की FIR

Updesh Awasthee
ग्वालियर। ग्वालियर-शिवपुरी से भोपाल 15 अगस्त की परेड में शामिल होने गए दो जवानों ने एक महिला से अश्लील कमेंट्स कर दिए। विरोध करने पर झूमाझटकी कर पुलिस होने का रौब दिखाकर हंगामा कर दिया। घटना शुक्रवार रात भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी जवानों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार एसएएफ के जवान संतोष सिंह 2वीं वाहिनी ग्वालियर और दीपक कुमार 18वीं वाहिनी शिवपुरी भोपाल में 15 अगस्त को होने वाली परेड में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात को दोनों जहांगीराबाद में एक 27 वर्षीय महिला के चाय के ठेले पर पहुंचे। यहां दोनों जवानों ने चाय पी। इसी दौरान चाय महिला पर अश्लील कमेंट्स कर दिए। महिला ने आरोपितों को फटकारा तो उन्होंने पीड़िता के साथ झूमाझटकी कर दी। मदद के लिए आसपास के लोग आए तो आरोपितों ने खुद को पुलिसवाला बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

इसी बीच किसी ने डायल 100 पर कॉल कर दिया। आरोपित जवान करीब आधा घंटे तक सड़क पर हंगामा करते रहे। डायल 100 की टीम ने जवानों से गाड़ी में बैठने को कहा तो आरोपितों ने पुलिसवालों से भी बदसलूकी कर दी। किसी तरह पुलिस उन्हें लेकर थाने पहुंची। दोनों आरोपितों की शिकायत करने महिला भी थाने पहुंच गई। उसने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके इस कृत्य की सूचना उनकी बटालियन के ऑफिस भेजी जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!