कलेक्टर व आईजी पुलिस में प्लांटेशन की होड़, जहां जगह मिली पौधा रोप आते हैं | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। शहर को हरा भरा रखने इन दिनों प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच होड़ शुरू हो गई है। एक माह में कलेक्टर व आईजी पुलिस को जहां जगह मिली वहीं पौधा रोप दिया जाता है। उनके पास जो भी व्यक्ति फरियाद लेकर आया उसे भी अपने इस अभियान में जोड़ लिया और मदद करने से पहले उससे रोपण करवाया। इतना ही नहीं जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों ने खुद तो इस अभियान में जुटे ही हुए हैं साथ मातहतों को भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने टास्क दे दिया है।

पौधरोपण पर लोगों को जागरुक करने और पर्यावरण संरक्षण पर काम कर लोगों उत्साहित करने के लिए पुलिस महकमे की ओर से आईजी ग्वालियर राजाबाबू सिंह ने कमान संभाली है। हाल ही के कुछ दिन में उन्होंने एक हजार से ज्यादा पौधे रोपे जाने में अहम भूमिका निभाई है। जिला प्रशासन की ओर से पौधा रोपण में खुद मुखिया कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कमान संभाली है। उन्होंने बीते एक महीने में पर्यावरण के लिए काफी काम किया है। शहर के आसपास पहाडिय़ों पर पौधरोपण कर सभी को संदेश दिया है कि वह  अपना भविष्य कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।

कलेक्टर अनुराग चौधरी का कहना है कि जन्म से लेकर आखरी समय तक हम प्रकृति का दोहन करते है और प्रकृति से मिलने वाली हवा, पानी और भोजन से ही हमारा अस्तित्व है। हम एक दाना प्रकृति की गोद में देते है तो प्रकृति हमें कई गुना ज्यादा वापस करती है। इस सीजन में हम एक लाख पौधरोपण कर रहे है। इसके लिए पचास हजार गड्ढे तैयार है। बारिश होते ही इन्हे लगा दिया जाएगा। 

नई पीढ़ी को कुछ देना है तो आगे आना होगा 

आईजी ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह का कहना है कि हम अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत कर संपति जोड़ते है, क्या कभी सोचा है कि प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर हम उन्हें कैसा भविष्य सौंप रहे है। अगर हमें आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ करना है तो आज से ही हमें पर्यावरण के लिए इस अभियान में जुडऩा होगा। तब ही हम आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ माहौल देंगे। शुक्रवार को जिला पुलिस के साथ ही प्रबुद्ध नागरिक शहर के आस-पास की पहाडिय़ों पर एक लाख सीड्स बॉल छिडक़ाव करेंगे। जो आने वाले समय में इन पहाडिय़ों को हरा भरा करेगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!