नगर पालिका का अधिकारी महेश पटेल के यहां लोकायुक्त का छापा | DHAR MP NEWS

Updesh Awasthee
पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर नगर पालिका उप राजस्व निरीक्षक महेश पटेल के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की टीमों ने छापामार कार्रवाई की है। अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी जो लोकायुक्त की प्राथमिक जांच में सही पाई गई है। 

मंगलवार अल सुबह 5 बजे लोकायुक्त पुलिस की एक टीम उनके पटेल मोहल्ला स्थित मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। महेश पटेल के तीन अन्‍य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। घर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लोकायुक्त पुलिस को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। 

इनकी पत्नी पिछले बार नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुकी हैं, वहीं इनके बेटे नपा में मस्टरकर्मी हैं। यह नियम विरुद्ध बताया जाता है। अब तक इनके पांच मकान, दो बीघा जमीन के कागज़ात और घर में चार सौ ग्राम सोना और करीब नब्बे हजार की नकदी मिलने की सामने आई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!