छात्रा के घरवालों ने उसके बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा फिर जहर पिलाकर मार डाला | SEONI MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश का सिवनी जिला, आदेगांव थाना क्षेत्र के लाठगांव में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। एक ही परिवार के 5 लोगों ने मिलकर 12वीं के छात्र पर पहले तो जानलेवा हमला किया और फिर जबरन जहर पिला दिया। अस्पताल में बालक की मौत हो गई। यह हत्या इसलिए की गई क्योंकि हमलावरों के घर की लड़की, मृत 12वीं के छात्र से प्रेम करती थी। 

जानकारी के मुताबिक मृतक अरविंद 12वीं कक्षा का छात्र था। गांव की ही एक लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था। जब इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को लगी तो उन्होंने लड़के की हत्या करने की साजिश रच डाली। लड़की के परिवार के 5 लोगों ने लड़के को घेर लिया और बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे जहर पिला दिया। घटना 6 जुलाई की है। प्राण घातक हमले और जहर के कारण अरविंद बेहोश हो गया। इसकी जानकारी जब अरविंद के परिवार को लगी तो वो तत्काल अरविंद को लेकर लखनादौन अस्पताल पहुंचे जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया लेकिन जबलपुर में भी उसे बचाया नहीं जा सका। 

मृत्यु पूर्व बयानों में अरविंद ने घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लड़की के परिवार के सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रेस प्रसंग के कारण ही उन्होंने लड़के की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी लेखन पटेल समेत ओम प्रकाश, कैलाश, रमेश, हल्के पटेल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!