RDVV : 2 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी की हालत बिगड़ी | JABALPUR NEWS

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के द्वार पर 2 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे रादुविवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे विक्टोरिया अस्पताल में बीती रात भर्ती किया गया। खबर लगने पर कर्मचारी मिलने पहुंचे। वहां भी कर्मचारी ने खाना खाने से मना किया। 

दरअसल सातवें वेतनमान का एरियर्स, समयमान वेतनमान आदि मांगों के निराकरण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं शुक्रवार को वरिष्ठता प्रभावित होने को लेकर विश्वविद्यालय के कुछ और कर्मचारी अनशन में बैठ गए। कर्मचारियों का कुलसचिव से कहना है कि उनका नियमितीकरण 2013 में किया गया था। उनकी नियुक्ति आदेश में स्पष्ट था कि उन्हें सभी लाभों की पात्रता होगी। लेकिन दैवेभो कर्मियों की वरिष्ठता 2018 से मान्य करते हुए समयमान वेतनमान प्रदान किए जाने का प्रयास किया जा रहा हैे 

जिसके कारण सीधी भर्ती से आए बैकलॉग कर्मचारियों की सीनियारिटी प्रभावित होगी। इनका विरोध करते हुए इस दौरान मंगलू सिंह मरकाम, राजेश मरावी, महेंद्र रैना, नीतू धुर्वे, सीमा वासनिक आदि उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !