दोस्तों ने बच्चे के पेट में पंप से हवा भर दी, मौत | INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। आपस में खेल रहे बच्चों ने खेल के दौरान एक बच्चे के पेट में पंप से हवा भर दी। बच्चे का पेट फूलने से वह बेहोश हो गया। परिजनों को इस बात का पता चला तो वे बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

घटना रविवार को इंदौर के पालदा क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाले रामू यादव अपने 6 साल के बच्चे कान्हा को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्चे का पेट फूला हुआ था और वो बेहोश था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

बच्चे के पिता रामू ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 9 बजे वह घर पर सो रहे थे। उनका बेटा कान्हा अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था। तभी दो बच्चे कान्हा को लगभग बेहोशी की हालत में घर लेकर आए। पिता रामू ने देखा की बच्चे का पेट काफी फूला हुआ है। इस पर वे उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। 

कान्हा के परिजनों के अनुसार कान्हा के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने बातों-बातों में बताया कि किसी बच्चे ने खेल-खेल में पंप द्वारा कान्हा के पेट में हवा भर दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पेट में हवा भरने की बात सामने आई है लेकिन अब तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!