INDORE NEWS : बर्थडे पार्टी तथा शादी जैसे पारिवारिक आयोजनों के लिए बर्तन बैंक से फ्री मिलेंगे बर्तन

NEWS ROOM
इंदौर। शादी, जन्मदिन, किटी पार्टी और अन्य घरेलू व पारिवारिक आयोजनों के लिए नगर निगम शहरवासियों को भोजन परोसने के लिए निशुल्क स्टील के बर्तन उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए निगम में बर्तन बैंक (UTENSIL BANK ) भी बनाया गया है। 

जिस किसी को अपने आयोजन के लिए बर्तनों की जरूरत होगी, वे निगम से इन्हें ले सकेगा, लेकिन इनका इस्तेमाल करने वालों के लिए शर्त यह होगी कि उनके आयोजन में किसी भी तरह के डिस्पोजल आयटम का इस्तेमाल न हो। ऐसा करने पर ही निगम लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 0731-4987161 पर फोन करना होगा। निगम द्वारा यह गतिविधि बेसिक्स एनजीओ के माध्यम से संचालित की जाएगी। ऐसे में ये बर्तन एनजीओ के विजय नगर व बंगाली चौराहे स्थित कार्यालय पर उपलब्ध रहेंगे। इन्हें लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को आईडी प्रूफ देना होगा।

निगम द्वारा अभी 500 लोगों के लिए बर्तन खरीदे गए हैं। इसमें करीब 20 जग, 500 गिलास, 500 स्टील के चम्मच, 500 नाश्ते की प्लेट, 500 खाने की खंड वाली थालियां शामिल हैं। निगम द्वारा फिलहाल जन्मदिन की पार्टी और घर-परिवार में होने वाले छोटे-मोटे कार्यक्रमों के लिए यह बर्तन उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयोजनकर्ता को बर्तन साफ कर निगम को लौटाने होंगे। इनका इस्तेमाल करने वाले लोग यदि डिस्पोजल फ्री मुहिम के तहत स्वेच्छा से बर्तन खरीदकर देना चाहेंगे तो उन्हें लिया जाएगा। इस तरह लोगों के सहयोग से बर्तनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। संख्या बढ़ने पर निगम शादी समारोह के आयोजनों में भी स्टील के बर्तन निशुल्क उपलब्ध करवाएगा।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!