GOV JOB: रेलवे में 3 लाख नौकरियां आने वालीं हैं, रेल मंत्री ने बताया

रेलवे भर्ती बोर्ड आने वाले 1 साल में यदि जून 2020 तक 3 लाख नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। 1.5 लाख भर्तियां 2019 और 1.5 लाख भर्तियां 2020 में की जाएंगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस साल डेढ़ लाख और डेढ़ लाख को अगले साल जून तक डेढ़ लाख वैकेंसी रेलवे में भरी जाएंगी। 

RRB और RRC के जरिए भर्तियां होंगी

आरआरबी और आरआरसी के जरिए ग्रुप डी समेत तीन लाख पदों पर भर्तियां होंगी। रेलमंत्री के बुधवार को लोकसभा में अपने लिखित जवाब में दिए आंकड़ों के मुताबिक ग्रुप डी, बी, सी और ओ के पदों पर रेलवे में 1 जून तक 2,98,574 वैकेंसी है। 2,94,420 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना चल रही है। इन पदों पर भर्तियां रेलवे में सहायक लोको पायलट, लिपिकीट संवर्ग, इंजीनियर, तकनीशियन वर्ग, पैरामैडिकल स्टाफ समेत अलग-अलग पदों पर भर्तियां हैं। 

आर्थिक आरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा

रेलमंत्री ने बताया है कि बहुत से पदों पर प्रक्रिया चल रही है। रेलमंत्री ने बताया कि 1,51,843 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गयी हैं और 2019-20 में 1,42,577 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएंगी। इसमें आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण को ध्यान में रखा गया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि रेलवे में इस साल एक जून को 2.98 लाख से अधिक पद खाली थे और 2.94 लाख कर्मचारियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !