BJP नेता शैलेंद्र सिकरवार के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या | GWALIOR NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्‍या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पंकज सिकरवार (Pankaj Sikarwar) है। पंकज भारतीय जनता पार्टी नेता शैलेंद्र सिकरवार (Shailendra Sikarwar) का भाई बताया गया है।  

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंकज और उनके साथियों पर अभिषेक तोमर (Abhishek Tomar) की हत्या का आरोप है। युवक की हत्‍या के बाद सहारा अस्पताल (Sahara Hospital) में हंगामा हा गया। जानकारी के अनुसार वैष्णोपुरम इलाके में दिनदहाड़े 5 लोगों ने पंकज सिकरवार को गोलियों से भून दिया। इसके बाद उसे एक निजी अस्‍पताल ले जाया गया। 

निजी अस्पताल में पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। अस्‍पताल में भारी पुलिस बल जमा है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्‍या का आरोप लगाया है। हत्‍या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!