BHOPAL पुलिस ने रात में लड़कियों को टोका, सूचना आयुक्त नाराज

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश के सूचना आयुक्त राहुल सिंह भोपाल पुलिस की एक कार्रवाई से नाराज हैं। पुलिस ने रात में चाय पी रही लड़की को टोका और घर जाने को कहा। सबसे पहले वहां मौजूद 3 अन्य लड़कियों ने इसका विरोध किया और सुबह राज्य सूचना आयोग के आयुक्त राहुल सिंह ने भी पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। 

सूचना आयुक्त ने ट्वीटर पर लिखा है ' ये कैसी पुलिसिंग, भोपाल पुलिस की रात में चाय पीने आयी लड़कियों को समझाइश:- रात में बाहर ना रहे जल्दी घर जाए। अगर पुलिस को लग़ाम कसना ही है तो आपराधिक तत्वों पर कसे ताकि शहर में बहन बेटियां रात में बाहर बेख़ौफ चाय पी सके। इससे पहले विवाद के दौरान अन्य 3 लड़कियों का भी यही कहना था और वो इस बात को लेकर भोपाल पुलिस से मौके पर ही बहस भी कर रहीं थीं। 

घटनाक्रम क्या है

बुधवार की रात गश्त के दौरान मैत्री मोबाइल की महिला सिपाहियों ने जोन-टू के एक चाय की दुकान पर खड़ी एक किशोरी को देखकर उसे समझाइश दी थी। महिला सिपाहियों का कहना था कि राहत हो गई है, समय पर घर पहुंचे। वहां मौजूद 3 लड़कियों ने इस बात पर आपत्ति उठाई। उनका कहना था कि आप कैसे किसी भी व्यक्ति को पाबंद कर सकते हैं कि वो कितने बजे तक घर पर चला जाए। 

पुलिस ने तीनों लड़कियों को हिरासत में लिया

मैत्री मोबाइल की महिला सिपाहियों ने तीनों लड़कियों पर अभद्रता का आरोप लगाया और हिरासत में ​ले लिया। इस दौरान वह लड़की मौके से जा चुकी थी, जिसे पुलिस कर्मचारी घर भेजना चाहते थे। तीनों लड़कियों को सीएसपी के सामने पेश किया गया। सीएसपी ने लड़कियों के परिजनों को बुलवाया और उनके सामने समझाइश देकर रवाना कर दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!