सहेली के पति ने रेप किया, वीडियो बनाया, अब ब्लैकमेल कर रहा है | BHOPAL CRIME NEWS

भोपाल। शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर मोहल्ले में रहने वाले परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शरीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस अब आरोपित की तलाश कर रही है।

शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय महिला मॉडल ग्राउंड इलाके में परिवार के साथ रहती है। उसकी पहचान मोहल्ले में रहने वाली महिला से थी। इस वजह से महिला उसके घर जाती-आती रहती थी। 4 जून को महिला सहेली के घर गई थी, तब सहेली घर में नहीं थी। सहेली के पति मुश्ताक ने घर सूना देखकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। 

इसके बाद बताया कि उसने घटना का वीडियो बना लिया है। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुश्ताक ने 7 जुलाई तक पीड़िता का कई बार शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपित मुश्ताक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !