रूठे इंद्रदेव को मनाने नंगे शरीर पर नीम लपेटकर भीख मांग रहे हैं लोग | BARISH KE TOTKE

भोपाल। बादल रूठकर पता नहीं कहां चले गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं रहा। सरकार से उम्मीद नहीं है। घबराए लोग टोटके कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा में नंगे शरीर पर नीम के पत्ते लपेटकर भीख मांग रहे हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और बारिश कराते हैं। 

इस बार मानसून में देरी और फिर कम बारिश के कारण फसलों की स्थिति खराब है। वहीं जलसंकट भी बरकरार है। बारिश के लिए कई जगह जहां हवन, पूजा आदि अनुष्ठान किए जा रहे हैं लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। वो तांत्रिक क्रियाएं एवं टोटके कर रहे हैं ताकि इंद्रदेव प्रसन्न हों और बारिश करने वाले बादल भेज दें। 

कुछ जगह देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पानी में डुबोया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में टोने-टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। पांढुर्ना में कुछ युवक शरीर पर सिर्फ नीम के पत्ते बांधे हुए घर-घर भीख मांगते नजर आ रहे हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !