15 हजार के मोबाइल के लिए 22 वर्षीय विवाहिता फांसी पर झूल गई | BHOPAL NEWS

भोपाल। महंगे गैजेट्स अब सामान्य मिडिल क्लास परिवारों में भी स्टेटस सिंबल बनते जा रहे हैं। भोपाल में 22 साल की एक विवाहित लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके पति ने उसे 15 हजार रुपए कीमत वाला मोबाइल फोन नहीं दिलाया बल्कि वो उसके बदले 7 हजार रुपए वाला मोबाइल फोन ले आया था। विवाहिता की गोद में एक मासूम बच्ची भी थी। 

अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय पूजा विशाल आर्य ने बीते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो कमरे के बाहर सो रहा पति अचानक जाग गया। इसके बाद जैसे ही वह कमरे की तरफ गया तो वह अंदर से बंद था। फिर उसने खिड़की से झांका तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले सीहोर निवासी पूजा की शादी विशाल आर्य के साथ हुई थी। विशाल की करीब डेढ़ साल की एक बच्ची है। संयुक्त परिवार में रहने वाले विशाल मकानों में स्टील की रेलिंग लगाने का काम करते हैं। वहीं विशाल के पिता जगदीश आर्य एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुछ समय पहले पूजा का मोबाइल खराब हो गया था। वो अपने पति से महंगा स्मार्ट फोन खरीदने की डिमांड कर रही थी। पूजा ने 15 हजार रुपए कीमत का स्मार्ट फोन पसंद किया था, लेकिन विशाल ने उसे 7 हजार रुपए का सस्ता फोन दिलवा दिया। इस पर पति-पत्नी में सस्ते मोबाइल को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद पूजा नाराज होकर अपनी बच्ची के साथ कमरे में सोने चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। विशाल भी बरामदे में बिस्तर लगाकर सो गया। रात को जब बच्ची के रोने की आवाज आने लगी तो विशाल की नींद खुल गई, और जब देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी।

जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और फंदा काटकर पूजा को नीचे उतारा। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !