भारत के 10 ऐतिहासिक स्थल एवं प्राचीन मंदिरों के बंद होने का समय बदला | HISTORICAL PLACE CLOSING TIME

नई दिल्ली। संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थलों को देखने का समय बढ़ा दिया गया है और यह स्थल प्रातः काल से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। 

संस्कृति मंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इसके पहले ये दर्शनी स्थल आम जनता के लिए सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक खुले रहते थे। श्री पटेल ने कहा कि यह निर्णय आम जनता और पर्यटकों के लाभ के लिए लिया गया है जो इन ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता देखने के लिए यहाँ आते हैं।

पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि इन 10 ऐतिहासिक स्थलों के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिन 10 ऐतिहासिक स्थलों को चुना गया है, उनकी सूची इस प्रकार है –

  1. राजरानी मंदिर परिसर भुवनेश्वर ओडिशा
  2. दूल्हादेव मंदिर, खजुराहो छतरपुर मध्य प्रदेश
  3. शेख चिल्ली मकबरा, थानेसर कुरुक्षेत्र हरियाणा
  4. सफदरजंग मकबरा दिल्ली दिल्ली
  5. हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली दिल्ली दिल्ली
  6. कर्नाटक के पट्टडकल में स्मारकों का समूह भागलकोट कर्नाटक
  7. गोल गुम्बज विजयपुर कर्नाटक
  8. मंदिरों का समूह, मारकंडा, चामुर्सी गढ़चिरोली महाराष्ट्र
  9. मान महल, वेधशाला वाराणसी उत्तर प्रदेश
  10. रानी-की-वाव पाटन गुजरात
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!