INDORE BREAKING NEWS: किसान आक्रोश रैली का मंच गिरा, महापौर, विधायक सहित कई घायल

इंदौर। यहां आयोजित किसान आक्रोश रैली का मंच अचानक गिर गया। इस हादसे में महापौर, विधायक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। बता दें कि इस रैली का आयोजन भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने किया है। इसे कैलाश विजयवर्गीय का शक्तिप्रदर्शन बताया जा रहा है। 

कैलाश विजयवर्गीय 1000 ट्रैक्टरों के साथ जलवा दिखाएंगे

किसान आक्रोश रैली के माध्यम से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान कर्ज माफी, किसान कल्याणकारी योजना, बिजली कटौती इत्यादि कई समस्याओं के नाम पर किसानों का एकजुट किया गया है। इंदौर एवं आसपास के जिलों से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। 

भाजपा की गुटबाजी में कैलाश विजयवर्गीय का शक्तिप्रदर्शन है

बताया जा रहा है कि यह भाजपा की गुटबाजी में कैलाश विजयवर्गीय का शक्तिप्रदर्शन है। यहां भाजपा कई गुटों में बंट गई है और अब कांग्रेस की तरह भाजपा का हर गुट साफ दिखाई देता है। शिवराज सिंह गुट मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा और ताकतवर है जबकि कैलाश विजयवर्गीय लगातार अपने गुट को नंबर 1 पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का भी गुट इतना बड़ा हो गया है कि दूर से नजर आने लगा ​है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!